दुनियाभर में ईसाई रविवार को पाम संडे मना रहे हैं। पाम संडे येरुशलम में ईसा मसीह की विजयी प्रवेश की याद दिलाता है। बाइबल के मुताबिक, जब ईसा मसीह येरुशलम में प्रवेश कर रहे थे तो लोगों ने खजूर की डालियां लहराकर उनका स्वागत किया था इसलिए पाम संडे पर ईसाई चर्च में पाम की शाखाएं लेकर जाते हैं।