क्या होता है फिटमेंट फैक्टर जिसे बढ़ाकर 3.833 करने की हो रही है मांग?
फिटमेंट फैक्टर वेतन आयोग द्वारा सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का वेतन व पेंशन तय करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला मल्टीप्लायर है। NC-JCM ने इसे 3.833 करने का प्रस्ताव दिया है। उदाहरण के लिए अगर किसी कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी ₹18,000 है और फिटमेंट फैक्टर 3.833 तय होता है तो (₹18,000×3.833) उसकी सैलरी ₹68,994 हो जाएगी।