क्या होती है ब्रेस्ट आयरनिंग जिसका दंश झेलती हैं अफ्रीकी देशों की कई लड़कियां?
अफ्रीकी देशों की कई लड़कियां ब्रेस्ट आयरनिंग की परंपरा का दंश झेलती हैं जिसमें उनके सीने को किसी गरम वस्तु से दबाया जाता है ताकि वे मर्दों का ध्यान न खींच सकें। यूएन की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में लगभग 38-39 लाख महिलाएं इस यातना को झेल चुकी हैं। ज़्यादातर मामलों में मांएं ही बेटियों की ब्रेस्ट आयरनिंग करती हैं।