क्या होता है भीषण गर्मी का समय 'नौतपा' और यह कब से शुरू होगा?
'नौतपा' तपिश के उन 9 दिनों को कहा जाता है जब धरती पर सर्वाधिक गर्मी का अनुभव होता है। ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, नौतपा ज्येष्ठ महीने में सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में आने के दौरान होता है। मान्यता है कि इस दौरान जितनी अधिक गर्मी पड़ती है मानसून उतना अच्छा होता है। 25 मई से 2 जून तक 'नौतपा' रहेगा।