क्या होती है मायरा की रस्म जो राजस्थान में कई जगहों पर है प्रचलित?

राजस्थान में कई जगहों पर शादी में मायरा (भात) की रस्म बेहद प्रचलित है। इसमें लड़के या लड़की की शादी पर उनका मामा अपने परिजन व गांववालों संग आकर मायरा भरता है जिसमें नकदी-ज़ेवर समेत तोहफे शामिल होते हैं। नागौर में एक बार ₹8.01 करोड़ का मायरा भरा गया था जिसे अब तक का सबसे बड़ा मायरा माना जाता है।

Load More