क्या होता है युद्ध में प्रयोग होने वाला 'कामिकाज़े अटैक', जापान से क्या है कनेक्शन?
'कामिकाज़े अटैक' एक आत्मघाती हमला होता है। आधुनिक समय में युद्ध के दौरान यह ड्रोन के ज़रिए लड़ा जाता है जिसमें विस्फोटकों से लैस ड्रोन सीधे अपने टारगेट पर जाकर गिर जाते हैं। 'कामिकाज़े' का सबसे पहले प्रयोग जापान ने किया था जहां द्वितीय विश्व युद्ध में जापानी सुसाइड पायलट्स अपने प्लेन को दुश्मन के जहाज़ों पर गिरा देते थे।