लेज़र गाइडेड मिसाइलें ऐसी मिसाइलें होती हैं जिन्हें लक्ष्य पर लेज़र बीम के ज़रिए निर्देशित किया जाता है। इससे टारगेट लॉक करने का काम ज़मीन पर मौजूद बेस से ही कर दिया जाता है। इसे कम ऊंचाई व पहाड़ी इलाकों में ज़्यादा असरदार माना जाता है। यह मिसाइलें इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग का भी आसानी से सामना कर लेती हैं।