क्या होता है लैब ग्रोन मीट और इसे कैसे किया जाता है तैयार?
लैब ग्रोन मीट लैब में बना मीट होता है जो जानवर काटकर तैयार हुए मीट का एक विकल्प है। इसे बनाने के लिए किसी जानवर से बायोप्सी लेकर स्टेम सेल्स को अलग किया जाता है। इन स्टेम सेल्स को एक विशेष घोल में रखकर मसल और फैट सेल्स में बदला जाता है जो अंततः मीट का रूप ले लेते हैं।