पंजाब समेत देशभर में आज (13 जनवरी) लोहड़ी का पर्व मनाया जा रहा है। लोहड़ी में 'ल' का अर्थ है लकड़ी, 'ओह' का अर्थ है उपले व 'ड़ी' का मतलब है रेवड़ी। लोहड़ी पर्व पर शाम के समय उपलों व लकड़ी से पवित्र अग्नि जलाई जाती है जिसमें मूंगफली, तिल, गुड़, गजक, चिड़वे व मक्के डाले जाते हैं।