वाइट कॉलर जॉब वाले लोग (मैनेजर/बैंककर्मी/इंजीनियर/अकाउंटेंट) ऑफिस में काम करते हैं, ये पूर्णकालिक वेतनभोगी होते हैं और इनका पहनावा साफ-सुथरा ऑफिस लुक (शर्ट-सूट-टाई) होता है। 'एबीपी' के अनुसार, रेड कॉलर जॉब वाले लोग किसान/मछुआरे/शिकारी/खनन करने वाले होते हैं और शारीरिक मेहनत के कारण इन्हें लालपोश श्रमिक कहते हैं। पिंक कॉलर जॉब सेवा से जुड़ी है जिसमें नर्स/टीचर/सेल्सपर्सन/हाउसकीपर/बेबीसिटर होती हैं।