क्या होता है सीआईएफ नंबर जो हर कस्टमर को बैंक की तरफ से दिया जाता है?
कस्टमर इन्फॉर्मेशन फाइल (सीआईएफ) नंबर 11 अंकों का एक यूनिक नंबर होता है जो हर ग्राहक को बैंक की तरफ से दिया जाता है। इस सीआईएफ में ग्राहक के लोन, खाते, केवाईसी जानकारी, उसका ऐड्रेस, पहचान की जानकारी और फोटो आईडी प्रूफ के बारे में पूरा डेटा होता है। सीआईएफ नंबर से फ्रॉड डिटेक्शन और सिक्योरिटी में मदद होती है।