साइबर इंश्योरेंस पॉलिसी इंटरनेट से जुड़े ऐसे जोखिमों को कवर करती है जिन्हें पारंपरिक बीमा पॉलिसी में शामिल नहीं किया जाता। साइबर इंश्योरेंस के ज़रिए बिज़नेसेज़/परिवार/लोग साइबर हमलों, डेटा चोरी, साइबर फ्रॉड जैसी घटनाओं से होने वाले नुकसान से बच सकते हैं। इसके अलावा ये पॉलिसीज़ इलेक्ट्रिकल आइटम्स को साइबर अटैक के ज़रिए होने वाले नुकसान को कवर करती हैं।