सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड एक प्रकार का क्रेडिट कार्ड है, जो फिक्स्ड डिपॉज़िट के बदले जारी किया जाता है। यह जमा राशि कार्ड जारीकर्ता के लिए एक गारंटी की तरह काम करती है। अगर, कार्डधारक भुगतान करने में विफल रहता है तो बैंक उस जमा राशि से पैसे काट लेता है। क्रेडिट लिमिट जमा राशि के बराबर या कम होती है।