फ्लोरिडा में स्लॉथ बुखार का मामला सामने आने के बाद अमेरिकी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं। इसके पीछे का रोगजनक ओरोपाउच वायरस है जो संक्रमित मिज नामक कीड़े के काटने और मच्छरों के ज़रिए फैलता है। इसके लक्षणों में बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में दर्द, जी मिचलाना और उल्टी शामिल हैं।