क्या होता है होम लोन ओवरड्राफ्ट? जानें इससे कैसे बचा सकते हैं ब्याज
होम लोन ओवरड्राफ्ट अकाउंट आपको होम लोन खाते में अतिरिक्त नकदी जमा करने की सुविधा देता है जिससे लोन पर लगने वाला ब्याज कम होता है व रीपेमेंट की अवधि भी घट सकती है। वहीं, ज़रूरत पड़ने पर रखा हुआ पैसा कभी भी निकाल सकते हैं। बैंक इस तरह के होम लोन पर आमतौर पर 0.10%-0.30% ज़्यादा ब्याज लेते हैं।