जब कामकाजी लोग अपने घर से दूर अपने देश के भीतर या विदेश में हफ्तेभर का हॉलिडे अफोर्ड नहीं कर पाते तो उसे 'हॉलिडे पॉवर्टी' कहा जाता है। यूरोपियन ट्रेड यूनियन कॉन्फेडरेशन की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 व 2021 में यूरोप में ऐसे कामकाजी लोगों की संख्या क्रमश: लगभग 39.7 मिलियन और 37.6 मिलियन थी।