कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. पार्थ नागडा के अनुसार, छुट्टियों के बाद होने वाला हॉलिडे ब्रेन फॉग ऐसी अस्थाई स्थिति है जिसमें इंसान सुस्त व भुलक्कड़ हो जाता है और काम पर फोकस नहीं कर पाता। शेड्यूल बिगड़ने से नींद खराब होने और इवेंट प्लानिंग, शॉपिंग व कार्यक्रमों में जाने के कारण तनाव-ऐंग्ज़ाइटी होने से एकाग्रता घटती है।