क्या हुमा कुरैशी के कज़न की हत्या में है हिंदू-मुस्लिम ऐंगल? दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस ने अभिनेत्री हुमा कुरैशी के कज़न आसिफ कुरैशी की हत्या के पीछे सांप्रदायिक पहलू होने के दावों को खारिज किया है। बकौल पुलिस, आसिफ और आरोपी उज्ज्वल के बीच स्कूटर पार्क करने के विवाद को लेकर कहासुनी हुई थी और यह दो पड़ोसियों के बीच का मामला है। मृतक की पत्नी ने सांप्रदायिक पहलू का दावा किया था।