क्यूआर कोड पेमेंट से हो रहा है फ्रॉड, राजस्थान पुलिस ने बताए बचने के उपाय
राजस्थान पुलिस ने बताया है कि दुकानों पर लगे क्यूआर कोड पर धोखेबाज़ नकली क्यूआर कोड चिपकाकर धोखाधड़ी कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, इससे बचने के लिए दुकानदार क्यूआर कोड को सुरक्षित जगह पर रखें और रात में हटा लें। समय-समय पर उसे चेक करें और पेमेंट आने के बाद फोन या बैंक खाते में बैलेंस चेक करें।