कियानू रीव्स बनकर शख्स ने मुंबई में महिला से ठगे पैसे, कहा था- टिकट का पैसा दो भारत आऊंगा

मुंबई (महाराष्ट्र) की 69-वर्षीय महिला से एक साइबर ठग ने हॉलीवुड अभिनेता कियानू रीव्स बनकर ₹65,000 ठग लिए। आरोपी ने अभिनेता की 'फैन' से कहा था कि वह भारत आकर उनसे मिलना चाहता है और उसे फ्लाइट की टिकट के लिए भारतीय रुपयों की ज़रूरत है। पैसे ट्रांसफर की जानकारी होने पर उनकी बेटी ने मामले में शिकायत दर्ज करवाई।

Load More