कोयंबटूर में महिला डॉक्टर से की गई छेड़छाड़ की कोशिश, हिरासत में लिया गया आरोपी

तमिलनाडु के कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल की एक ट्रेनी महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल के अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। बकौल पुलिस, आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा-74 और तमिलनाडु महिला उत्पीड़न निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

Load More