कियारा को आराम करने को कहा गया है: ऐक्ट्रेस के अस्पताल जाने की खबरों पर उनकी टीम
अभिनेत्री कियारा आडवाणी अपनी आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' के प्रमोशनल इवेंट में शामिल नहीं हो पाईं जिसके बाद उनके अस्पताल जाने की खबरें सामने आई हैं। हालांकि, उनकी प्रवक्ता ने इन खबरों को गलत बताया है। उन्होंने कहा, "कियारा अस्पताल में भर्ती नहीं हुई थीं। उन्हें आराम करने की सलाह दी गई...क्योंकि लगातार काम करने से वह थक गई हैं।"