कियारा ने फिल्म 'टॉक्सिक' से यश के साथ बोल्ड सीन हटवाने की खबरों पर दी प्रतिक्रिया
कियारा आडवाणी ने उन खबरों पर रिऐक्शन दिया है जिनमें दावा किया जा रहा था कि वह फिल्म 'टॉक्सिक' से ऐक्टर यश के साथ अपने इंटीमेट सीन हटवा रही हैं। ऐक्ट्रेस ने इससे जुड़ा एक पोस्ट ऑनलाइन शेयर कर लिखा, "बिल्कुल बकवास।" इस फिल्म की रिलीज़ को दो बार टाला जा चुका है और अभी तारीख स्पष्ट नहीं है।