कायरन पोलार्ड ने राशिद खान की लगातार 5 गेंदों पर जड़े 5 छक्के
'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में साउथर्न ब्रेव के बल्लेबाज़ कायरन पोलार्ड ने ट्रेंट रॉकेट्स के राशिद खान की लगातार 5 गेंदों पर 5 छक्के जड़े जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। पोलार्ड ने मैच में 23 गेंदों पर 45 रन बनाए जबकि एक समय उन्होंने 14 गेंदों में 6 रन बनाए थे। इस मैच को साउथर्न ब्रेव ने जीता।