मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2027 से पहले वेस्टइंडीज़ के पूर्व ऑल-राउंडर कायरन पोलार्ड को नया हेड कोच नियुक्त किया है। गौरतलब है कि महेला जयवर्धने के पद छोड़ने के बाद पोलार्ड को यह ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। पोलार्ड 16 वर्षों से एमआई का हिस्सा रहे हैं और वह बतौर खिलाड़ी और बैटिंग कोच फ्रैंचाइज़ी के लिए काम कर चुके हैं।