कोयला खान भविष्य निधि संगठन में 136 पदों पर निकली भर्ती, 6 सितंबर तक करें आवेदन
कोयला खान भविष्य निधि संगठन (सीएमपीएफओ) में 136 पदों पर वैकेंसी निकली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट starrating.coal.gov.in/cmpfo पर जाकर 6-सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के लिए 10 पद खाली हैं जिनके लिए 18-30 वर्ष के लोग आवेदन कर सकते हैं। सोशल सेक्योरिटी असिस्टेंट के 126 पदों पर 18-27 वर्ष के लोग आवेदन कर सकते हैं।