कोयला बाज़ार में NSE की बड़ी एंट्री; नैशनल कोल एक्सचेंज के नाम को मिली हरी झंडी
कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने NSE के प्रस्तावित कोल एक्सचेंज के लिए 'नैशनल कोल एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड' नाम को मंज़ूरी दे दी है। NSE इस नई कंपनी में ₹100 करोड़ का निवेश करेगा और कंपनी जल्द ही 'कोल कंट्रोलर ऑफ इंडिया' के पास लाइसेंस के लिए आवेदन जमा करेगी। इस एक्सचेंज से कोयला बाज़ार में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।