क्रू-9 मिशन के लॉन्च में देरी करेगी नासा, 24 सितंबर से पहले नहीं होगा लॉन्च
नासा ने बताया है कि अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) में जाने वाले स्पेस-X के क्रू-9 मिशन को देरी से लॉन्च किया जाएगा। बकौल नासा, 18 अगस्त को लॉन्च होने वाला यह मिशन 24 सितंबर से पहले लॉन्च नहीं होगा। नासा के मुताबिक, इससे आईएसएस में फंसे बोइंग स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट के क्रू को वापस लाने की योजना बनाने में समय मिलेगा।