कार इंश्योरेंस पर बचा सकते हैं हज़ारों रुपए, जानें क्या होता है PAYD प्लान?
अगर आपकी कार का इस्तेमाल कम होता है तो 'Pay As You Drive' प्लान से कार इंश्योरेंस प्रीमियम में हज़ारों रुपए की बचत हो सकती है। इसमें प्रीमियम कार के तय या वास्तविक किलोमीटर उपयोग के आधार पर तय होता है। यह वर्क फ्रॉम-होम करने वालों, वीकेंड ड्राइवरों और कम दूरी तय करने वालों के लिए फायदेमंद माना जाता है।