क्राइम पेट्रोल में अजय देवगन से रिप्लेस होने पर अनूप सोनी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- उनका फैन हूं
अभिनेता अनूप सोनी ने 'क्राइम पेट्रोल' शो में उनकी जगह अजय देवगन के शो होस्ट करने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मेरा इस शो से लंबा और खास जुड़ाव रहा है और दर्शकों ने मुझे बहुत प्यार दिया। मैं इसके लिए उनका धन्यवाद देता हूं।" उन्होंने अजय देवगन को लेकर कहा, "मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं।"