क्राउडस्ट्राइक आउटेज से 85 लाख विंडोज़ डिवाइस हुए प्रभावित: माइक्रोसॉफ्ट
माइक्रोसॉफ्ट ने शनिवार को कहा कि सिक्योरिटी फर्म क्राउडस्ट्राइक के अपडेट ने 85 लाख विंडोज़ डिवाइस या सभी विंडोज़ मशीनों के 1% से भी कम को प्रभावित किया है। कंपनी ने कहा, "क्राउडस्ट्राइक ने एक स्केलेबल सॉल्यूशन डेवलप करने में मदद की है जो माइक्रोसॉफ्ट के एज्योर इंफ्रास्ट्रक्चर को तेज़ी से ठीक करने में मदद करेगा।"