किराए के पैसे नहीं देने और फ्री में खाना खाने को लेकर नोएडा में डिलीवरी बॉय की दोस्त ने की हत्या
नोएडा (यूपी) में एक डिलीवरी बॉय की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया है कि उसकी हत्या उसके साथ रहने वाले दोस्त ने ही की थी। पुलिस के मुताबिक, जान गंवाने वाला युवक आरोपी को कमरे के किराए के पैसे नहीं देता था और खाना भी फ्री में खाता था जिसे लेकर उनमें झगड़ा हुआ था।