किराए पर बॉयफ्रेंड बुलाने वाली लड़कियों के लिए पुलिस ने जारी की चेतावनी
हैदराबाद पुलिस ने 'रेंट ए बॉयफ्रेंड' ऑफर्स को लेकर युवतियों को सावधान किया है। ठग इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और फेसबुक पर आकर्षक युवकों की AI से बनाई या इंटरनेट से चुराई गई तस्वीरों के साथ ऐसे विज्ञापन पोस्ट कर रहे हैं। इन विज्ञापनों में कॉफी डेट, मूवी, शॉपिंग, शादी/इवेंट में साथ जाने जैसी सेवाओं के लिए अलग-अलग पैकेज बताए जाते हैं।