कार का एयरबैग खुलने के बावजूद क्यों नहीं बची अतीक के बेटे अबान की जान? रिपोर्ट में हुआ खुलासा
अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के दौरान अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की कार का एयरबैग खुला था लेकिन उसने सीटबेल्ट नहीं लगाई हुई थी जिसके चलते उसकी जान चली गई। बकौल रिपोर्ट, तेज़ रफ्तार के चलते कार डिवाइडर से टकराई और आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसके शरीर पर 23 चोटें मिली थीं।