कार की चाबी न मिलने पर यूपी में 15 वर्षीय लड़के ने की पुलिसकर्मी पिता की चाकू मारकर हत्या
बुलंदशहर (यूपी) में 15-वर्षीय लड़के ने अपने हेड कॉन्स्टेबल पिता प्रवीण कुमार की कथित तौर पर चाकू से कई वार कर हत्या कर दी है। मृतक के ससुर ने बताया कि दामाद ने कार की चाबी देने से मना किया था जिसके बाद नाती ने हमला कर दिया। 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले लड़के को हिरासत में लिया गया है।