कार की टक्कर से फ्लाईओवर से नीचे गिरा डिलीवरी बॉय, दिल्ली की घटना का सामने आया वीडियो
डाबरी फ्लाईओवर (दिल्ली) पर इसी हफ्ते कार से टक्कर के बाद स्कूटर सवार 25 वर्षीय डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। अब उस सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें टक्कर के बाद डिलीवरी बॉय उछलकर फ्लाईओवर से नीचे गिरता हुआ दिख रहा है। गौरतलब है, घटना के बाद आरोपी कार चालक फरार हो गया था।