कार के सनरूफ से निकलकर खड़ा था बच्चा, बैरियर से टकराने का खौफनाक वीडियो आया सामने
ऑनलाइन एक वीडियो सामने आया है जिसमें चलती कार के सनरूफ से निकलकर खड़े बच्चे का सिर बैरियर से टकराता दिख रहा है। यह वीडियो बेंगलुरु का बताया जा रहा है। एक सोशल मीडिया यूज़र ने कहा, "अपने बच्चों को कभी भी सनरूफ से ना निकलने दें.. माता-पिता होने के नाते आप बच्चे की सुरक्षा के लिए स्वयं ज़िम्मेदार हैं।"