क्रिकेट 11 खिलाड़ियों वाला खेल है, मुझे वही पसंद है: IPL के इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर बटलर
गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज़ जॉश बटलर ने आईपीएल के 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "यह खेल के बुनियादी नियमों के साथ छेड़छाड़ करता है। क्रिकेट लंबे समय से 11 खिलाड़ियों का खेल रहा है और मुझे वही पसंद है।" बकौल बटलर, 11 खिलाड़ियों वाले खेल में ऑल-राउंडर्स की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है।