क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने BGT ट्रॉफी देने के लिए गावस्कर को न बुलाए जाने पर दी प्रतिक्रिया
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के सम्मान समारोह में मंच पर न बुलाए जाने को लेकर आलोचनाओं के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "हम स्वीकार करते हैं कि बेहतर होता अगर एलन बॉर्डर और गावस्कर दोनों को मंच पर जाने के लिए कहा जाता।" गौरतलब है, ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 जीती है।