क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बनाई T20 विश्व कप 2024 की अपनी टीम
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप-2024 की अपनी टीम बनाई है जिसमें भारत के 3 खिलाड़ी (रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह), ऑस्ट्रेलिया के 2 खिलाड़ी, अफगानिस्तान के 2 खिलाड़ी और बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज़ और अमेरिका के एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान और वेस्टइंडीज़ के निकोलस पूरन को क्रमशः कप्तान और विकेटकीपर बनाया गया है।