क्रिकेट के इतिहास में किन टीमों ने खेले हैं सबसे ज़्यादा टी20I मैच?
भारत शनिवार को पाकिस्तान के बाद 300 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली दूसरी टीम बन गया। भारत ने अपने 300 टी20I में 200 मैचों में जीत दर्ज की है। पाकिस्तान ने 304 मैचों में 176 जीत हासिल की हैं। वहीं, न्यूज़ीलैंड ने 269, वेस्टइंडीज़ ने 260 और श्रीलंका ने अब तक 243 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।