क्रिकेट के इतिहास में पहली बार एक ही मैच में हुए 3 सुपर ओवर
नेपाल और नीदरलैंड्स के बीच सोमवार को ग्लॉसगो में खेले गए टी20I मैच में क्रिकेट के इतिहास में पहली बार 3 सुपर ओवर खेले गए। पहले सुपर ओवर में दोनों टीमों ने 19-19 रन जबकि दूसरे सुपर ओवर में 17-17 रन बनाए। तीसरे सुपर ओवर में नेपाल ने 0 रन पर दोनों विकेट गंवा दिए जिसके बाद नीदरलैंड्स जीत गया।