क्रिकेट के इतिहास में पहली बार वनडे मैच में किसी तेज़ गेंदबाज़ ने नहीं डाली गेंद
आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 में ओमान-अमेरिका वनडे मैच में किसी तेज़ गेंदबाज़ ने गेंदबाज़ी नहीं की और वनडे इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। ओमान ने 35.3 ओवर तक चली अमेरिका की पारी में 5 स्पिनरों का इस्तेमाल किया। अमेरिका ने 4 स्पिनरों के इस्तेमाल से ओमान को 25.3 ओवर में 65 रन पर ऑल-आउट किया।