क्रिकेट गियर को समझ लिया सेक्स टूल, दुबई में गिरफ्तार होते-होते बचे अंपायर; सुनाया किस्सा
अंतरराष्ट्रीय अंपायर मराइस इरास्मस ने बताया है कि दुबई एयरपोर्ट पर वह गिरफ्तार होते-होते बचे थे। उन्होंने कहा, "लेडी ऑफिसर को लगा कि मेरे पास सेक्स टूल है जबकि मेरे पास बॉल गेज था...उन्हें लगा कि यह हथकड़ी है।" इरास्मस ने कहा कि अरबी बोलने वाले एक भारतीय बैगेज हैंडलर ने अधिकारी को 'नो-नो, क्रिकेट-क्रिकेट' बोलकर समझाया जिससे मामला सुलझा।