क्रिकेट मैच के दौरान शख्स ने बेंगलुरु में संस्कृत में की कमेंट्री, वायरल हुआ वीडियो
बेंगलुरु (कर्नाटक) में एक क्रिकेट मैच में संस्कृत में कमेंट्री करते शख्स का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर समस्ती गुब्बी नाम के हैंडल से यह वीडियो शेयर हुआ है जिसे अब तक 2 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं। एक यूज़र ने वीडियो पर लिखा, 'उत्तम प्रस्तुति।' एक अन्य ने कहा, "ब्रह्माण्ड की सबसे सुन्दर भाषा।"