क्रिकेट से ब्रेक के बीच RBI ऑफिस में काम पर लौटे भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ईशान किशन पटना (बिहार) स्थित रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में 'सरकारी बाबू' बनकर पहुंचे। सामने आई तस्वीरों में ईशान बैंक स्टाफ संग दिख रहे हैं और उन्होंने आरबीआई का आई-कार्ड पहना हुआ है। गौरतलब है, 2017 में स्पोर्ट्स कोटे के तहत नियुक्त हुए ईशान आरबीआई में असिस्टेंट मैनेजर पद पर कार्यरत हैं।