क्रिकेट हमारे खून में है लेकिन पता नहीं टेस्ट क्रिकेट में हम कब तक हारेंगे: रमीज़
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज़ राजा ने कहा है, "क्रिकेट हमारे खून में है लेकिन पता नहीं कब तक हम टेस्ट क्रिकेट में इसी तरह से मैच हारते रहेंगे।" उन्होंने कहा, "जीत से फैन फॉलोइंग बढ़ती है और प्रशंसक खुद को सफलता की कहानियों से पहचानते हैं।" पिछले हफ्ते बांग्लादेश ने पाकिस्तान को पहली बार टेस्ट में हराया था।