क्रिकेटर आकाश दीप ने अक्षिता राज संग लिए सात फेरे, शेयर की तस्वीरें
भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप ने बुधवार को वाराणसी में अक्षिता राज से शादी की। उन्होंने शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "यह खूबसूरत शादी दो लेजेंड्स की उस पारी जैसी है जो जीवन भर साथ निभाने के लिए मैदान पर उतर रहे हों। कोई रीटेक नहीं, बस टाइमिंग, भरोसा और बेहतरीन टीम भावना।"