क्रिकेटर ईशान किशन के पिता प्रणव पांडेय हुए JDU में शामिल, सैकड़ों समर्थकों संग ली सदस्यता
क्रिकेटर ईशान किशन के पिता व बिज़नेसमैन ई. प्रणव कुमार पांडेय उर्फ चुन्नू ने रविवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ जेडीयू की सदस्यता ले ली। पटना (बिहार) स्थित जेडीयू कार्यालय में उनके लिए मिलन समारोह रखा गया। जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा मौजूद रहे।