क्रिकेटर की महाराष्ट्र में मैच के दौरान कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत, कैमरे में कैद हुए आखिरी पल
छत्रपति संभाजी नगर (महाराष्ट्र) के स्टेडियम में क्रिकेट मैच के दौरान 35-वर्षीय क्रिकेटर इमरान पटेल की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई है। क्रिकेटर के आखिरी पलों का वीडियो सामने आया है। मैच में ओपनिंग करने आए पटेल ने अंपायरों को सीने व हाथ में दर्द की जानकारी दी थी जिसके बाद मैदान से जाते वक्त वह गिर पड़े थे।